Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

CG NEWS : अवैध संबंध से तंग आई पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने सैनिक पति को किया गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग : दुर्ग में 2 दिन पूर्व हुऐ नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की मृतिका के शव को पुलिस ने संदिग्ध हालात में बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जब जांच शुरू कीया तब इस बात का खुलासा हुआ की मृतिका के पति जो की सेना का जवान है। उसका एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ पहले से ही अवैध संबंध था और ये महिला साधन संपन्न होने के कारण सेना के जवान और उसके परिवार का भी भरण पोषण करती थी। जिसके कारण ये सभी लोग आए दिन नव विवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे। दुर्ग के वार्ड 13 के रहने वाले मुकेश सिंह का विवाह 6 साल पहले प्रीति सिंह के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। शादी के कुछ साल तक तो सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन समय बीतने के बाद, नव विवाहिता प्रीति सिंह को जब इस बात की जानकारी हुई की,उसके पति का एक अधेड़ उम्र के साथ अवैध संबंध है। तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके कारण प्रीति के पति उसकी सांस और ससुर उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Aaj Ka Rashifal 2 September 2025: मंगलवार को मेष-वृषभ राशि वालों को मिलेगा बिजनेस में बड़ा मुनाफा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां

प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने दो दिन पूर्व पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली।इसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू किया। तब चौकाने वाली बात सामने निकलकर आई। दरअसल सेना का जवान मुकेश सिंह का शादी से पहले से ही अधेड़ उम्र की महिला योगिता दुबे के साथ अवैध संबंध था।जो की धनी थी। और वह ,मुकेश सिंह को वित्तीय सहायता, उपहार, या अन्य भौतिक लाभ दिया करती थी। बदले मे महिला मुकेश से साहचर्य, स्नेह, या यौन संबंध रखना चाहती थी। और यह सब बात, मुकेश के माता पिता को भी मालूम थी। लेकिन,प्रीति जब इन सबका विरोध करती थी। यह चारो लोग मिलकर उसे प्रताड़ित किया करते थे। अब आपको बताते है,की शुगर मॉमी” क्या होती है।दरअसल इस तरह की महिला धनी होती और प्रायः बड़ी उम्र की होती है।जो एक युवा पुरुष को वित्तीय सहायता, उपहार, या अन्य भौतिक लाभ देती है, और बदले में वह उस युवा से साहचर्य, स्नेह, या यौन संबंध चाहती है। इस तरह के रिश्ते को शुगर डेटिंग भी कहते है। जो की पाश्चात्य संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन भारत में भी यह संस्कृति अब हावी होने लगा है। दुर्ग की यह स्टोरी भी उसी संस्कृति का हिस्सा है। जिसे खत्म करने के लिए प्रीति ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्काल पेंशन आदेश प्रदान*

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्रीति के पति मुकेश सिंह उसके सास ससुर और शुगर मम्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जहा से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। लेकिन पाश्चात्य संस्कृति भारतीय संस्कृति पर किस तरह से हावी हो रही है। वह इस मामले में साफतौर पर स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है।


Spread the love