Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

CG News : रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर मंथन

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी बैठक हो रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति तय करना है। वहीं इस मीटिंग में इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन मिलेगा।

SCO Summit: मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में “पुनर्जन्म”, अमेरिका को झटका

इस संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं।

Train Cancelled News: त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों का कैंसिलेशन, 16 दिन तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर क्लास ले रहे हैं। इसमें प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हैं।


Spread the love