CG Road Accident : रेस कर रही दो कारों ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो महिलाएं गंभीर घायल
रायपुर: राजधानी रायपुर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी चौक के पास तेज रफ्तार में चल रही दो कारों ने एक एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों कारें आपस में तेज रफ्तार से रेस करती हुईं लाभांडी चौक की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एम्बुलेंस उनकी चपेट में आ गई।
NHM Employees Protest: डिप्टी सीएम से मुलाकात से पहले ही संघ अध्यक्ष हिरासत में, थाने पहुंची भीड़
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया और उसमें बैठी दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है।
रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा: आबकारी उपनिरीक्षक 50 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
हादसे में शामिल कार चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने ट्रैफिक व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेलीबांधा थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाभांडी चौक क्षेत्र में अक्सर वाहन तेज गति से निकलते हैं, जिसके चलते यहां दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।




