Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

ट्रेन की चपेट में आकर गाय की मौत: 5 दिनों में 3 गौवंश गंवा चुके हैं जान, गौ सेवकों ने जताई नाराजगी…

Spread the love

सत्यम गौड़ संवाददाता फरीदपुर। फरीदपुर में गुरुवार सुबह एक बार फिर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गौ सेवक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की सूचना नगर पालिका को दी। यह घटना फरीदपुर क्षेत्र में बढ़ रही बेसहारा गोवंश की समस्या को एक बार फिर उजागर करती है।

गौ सेवक सत्यम गौड़ ने बताया कि पिछले 5 दिनों में फरीदपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर 3-5 गोवंश अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि, बेसहारा गोवंश को गोशाला भेजने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। नतीजतन, ये पशु रेलवे ट्रैक पर भटकते रहते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं।

गौ सेवक बागेश यादव का कहना है कि, फरीदपुर क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की समस्या विकराल होती जा रही है। प्रशासन के पास गोवंश को गोशाला भेजने या उनके लिए सुरक्षित आश्रय व्यवस्था करने की कोई योजना नहीं है। हालात ऐसे हैं कि, हर कुछ दिनों में ट्रैक पर हादसे हो रहे हैं, जिससे न केवल गोवंश की जान जा रही है, बल्कि रेलवे प्रशासन के लिए भी समस्या बनी हुई है।

रेलवे प्रशासन ने इन हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, ट्रैक के दोनों ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने की बात की है। जिससे बेसहारा पशु ट्रैक पर न आ पाए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि, इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

भारतीय गौ क्रांति मंच ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द बेसहारा गोवंश को गोशाला भेजने की व्यवस्था की जाए और ट्रैक के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं। गौ सेवकों ने चेतावनी दी है कि, यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

जिसमें नगर पालिका परिषद फरीदपुर की टीम, पुलिस प्रशासन, व गौ रक्षक धर्मेन्द्र चौधरी, गौरव यादव, राकेश कुमार, सुखलाल आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love