बरेली में 21 लाख की अफीम जब्त: फरीदपुर में पति-पत्नी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार….

आवाम की आवाज़ न्यूज़ // सत्यम गौड़
फरीदपुर । फरीदपुर पुलिस ने गोसगंज पुलिया के पास से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 21 लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों में गौसगंज निवासी मोहम्मद सरताज (37), उसकी पत्नी नसरीन (32) और गौस मोहम्मद (24) शामिल हैं। सरताज से 544 ग्राम, गौस मोहम्मद से 514 ग्राम और नसरीन से 434 ग्राम अफीम बरामद की गई है। कुल बरामदगी 1 किलो 492 ग्राम है।
गिरोह का एक सदस्य प्यार मोहम्मद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह अफीम झारखंड से लाए थे। इसे आगे बेचने की योजना थी।
पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/17/29 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिले में पिछले कुछ समय से तस्करी के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी में एक सप्ताह में तीन से अधिक तस्करी के मामले सामने आए हैं। फरीदपुर और आंवला में भी ऐसी ही स्थिति है।