Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

रामनवमी महोत्सव हेतु भव्य शोभायात्रा की योजना बैठक संपन्न..

Spread the love

विशाल जैन//बिलाडा सेवा भारती कार्यालय, बिलाड़ा:- रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में विराट एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालने हेतु  रामनवमी महोत्सव समिति, बिलाड़ा की योजना बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में किया गया, बैठक में विश्व हिंदू परिषद, जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री  राजेश भाई पटेल ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष  राजेंद्र राठौड़ ने की, जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, बैठक का शुभारंभ विहिप जिला उपाध्यक्ष  राजूराम पटेल ने किया,उन्होंने बताया कि इस बार शोभायात्रा को और अधिक भव्य, दिव्य एवं अनुशासित रूप देने का संकल्प लिया गया है, इसमें सर्व हिंदू समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

राममय होगा बिलाड़ा- शोभायात्रा के आकर्षण

इस वर्ष की शोभायात्रा में अद्भुत राम दरबार की झांकियां, विराट रथयात्रा, बैलगाड़ियां, घुड़सवार दल, उष्ट्रवाहिनियां, भजन मंडलियों एवं DJ द्वारा राममय वातावरण बनाने का विशेष प्रबंध किया जाएगा, नाथद्वारा से बढ़ेर चौक तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समाज की प्रत्येक शक्ति इस आयोजन का अभिन्न अंग बन सके।

इसके साथ ही भारत की प्राचीन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी झांकियां शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन झांकियों के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवगाथा प्रस्तुत की जाएगी, जिससे युवा पीढ़ी अपने धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूक बने।

  राजेश भाई पटेल का प्रेरणादायक संदेश🙏🚩

विश्व हिंदू परिषद, जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री  राजेश भाई पटेल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए “माता शबरी का संदेश दिया – ‘मेरे राम आएंगे’ जब भक्त अपनी श्रद्धा से प्रभु का स्मरण करता है, तो राम अवश्य आते हैं, हम सभी को भी उसी प्रेम, भक्ति और निष्ठा से इस शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देना है, राम केवल एक राजा नहीं थे, वे मर्यादा पुरुषोत्तम थे, उनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की विजय पताका है, जिसे इस भव्य शोभायात्रा के माध्यम से पूरे नगर में फहराना है।”

उन्होंने सर्व हिंदू समाज से आह्वान किया कि इस बार शोभायात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और बिलाड़ा को राममय बना दें,हर गली, हर चौक, हर मार्ग . राम के जयघोष से गूंज उठे। “जय . राम” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का प्रतीक है।

जनसंपर्क एवं आमजन से विराट आह्वान🚩

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर के हर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक सनातनियों को शोभायात्रा में जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा,घर-घर संपर्क कर लोगों को झांकियां तैयार करने और शोभायात्रा में सपरिवार भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, नगर के युवा, महिलाएं, बच्चे, हर वर्ग इस पावन आयोजन का हिस्सा बने, यही प्रयास रहेगा।

उत्साह और भक्ति से भरे कार्यकर्ताओं का संकल्प
🚩🙏🚩

बैठक में उपस्थित महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि इस बार की शोभायात्रा बिलाड़ा के इतिहास में सबसे भव्य और विराट होगी। बैठक में इस आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्यक्रम समिति का गठन भी किया गया।

🙏🌹🙏
बैठक के अंत में  राम के जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा, सभी उपस्थित सदस्यों ने एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि इस बार की शोभायात्रा न केवल भव्यता की दृष्टि से अद्वितीय होगी, बल्कि धर्म, संस्कृति और भक्ति का अनुपम संगम भी बनेगी।

सभी सनातन धर्म प्रेमियों से निवेदन🚩🚩

रामनवमी के इस पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर धर्म एवं संस्कृति के इस अद्भुत आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें, बैठक में समिति के व. उपाध्यक्ष  गोविंदराम बंजारा,  गजेंद्र मिश्रा,  चेतन प्रकाश पटेल,  मति यशोदा सुरेश शर्मा,  प्रमोद सरगरा,  हेमंत राजपुरोहित,  वीरेंद्र राव, कोषाध्यक्ष  अशोक सोनी, मंत्री  कल्याण सीरवी, सह मंत्री  राणाराम प्रजापत सहित विहिप, सेवा भारती और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

🚩🚩जय सिया राम🚩🚩
सादर
कवि प्रमोद नामदेव
प्रचार प्रसार प्रमुख
रामनवमी महोत्सव समिति, बिलाड़ा


Spread the love