होली से पहले ही आई भोजपुरी गानों की बाढ़, ‘गुलाबी रंगवा’ भी रिलीज, खूब उड़े रंग गुलाल

होली पर बने गाने ‘गुलाबी रंगवा’ को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स ने बनाया है। होली इस महीने आने वाली है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
होली के त्योहार से पहले ही भोजपुरी गानों की बाढ़ आ गई है। बीते हफ्ते में आधा दर्जन से ज्यादा गाने इस साल होली को लेकर रिलीज हो चुके हैं। बीते दिनों भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी होली पर बना अपना गाना रिलीज कर दिया है। अब वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड ने भी होली पर बना अपना गाना ‘गुलाबी रंगवा’ रिलीज कर दिया है। यह होली गीत भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। साथ ही गाने में फेमस एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के अपना डांस दिखाया है। यह होली सांग प्रेमी और प्रेमिका की होली पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि लोगों को होली खेलते देखकर प्रेमिका काजल त्रिपाठी अपने प्रेमी को फोन लगाती है मगर वह काफी परेशान होने के बाद बाद कॉल रिसीव करता है।
फागुन के महीने में धूम मचाएगा गाना: काजल
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘फागुन का महीना बहुत ही सुहाना है। ऐसे रोमांटिक मौसम में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने मेरा होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ रिलीज किया है। यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इसकी शूटिंग और लोकेशन पर बहुत ध्यान दिया गया है। ऑन स्क्रीन हमारी मस्ती दर्शकों को बहुत अच्छी लग रही है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक यू कहती हूं। बेस्ट होली सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
सिंगर को है हिट होने की उम्मीद
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी कोई मेरा गाना आता है तो वह बहुत बेहतरीन होता है। मेरा गाया हुआ यह होली गीत बहुत ही मजेदार है। आप सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है।