वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 83 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ।।

आवाज की आवाज़ न्यूज़/ चंदन यादव
सुल्तानपुर ।।जिले के बल्दीराय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 83 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इस विवाह समारोह में एक मुस्लिम जोड़े का निकाह इस्लामिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया।सामूहिक विवाह के लिए कुल 99 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था,लेकिन 16 जोड़े विवाह समारोह में नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद,कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराया गया।समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र व उपहार सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है,जिससे शादी का बोझ कम हो रहा है।कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंडप बनाए गए थे, जहां हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। मुस्लिम जोड़े का निकाह काजी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक राहत देना और विवाह को सम्मानजनक बनाना है। इस योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को वित्तीय सहायता, उपहार और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे वे सुखद जीवन की शुरुआत कर सकें।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, खंड विकास अधिकारी राधेश्याम, डीसी मनरेगा अजीत सिंह, एपीओ नवीन मिश्रा, लेखाकार मनोज यादव, एडीओ समाज कल्याण अरविंद रावत, विपिन यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, रोहित चंद्रा, घनश्याम यादव, राहुल यादव, प्रियंका साहू, नीतू तिवारी, श्याम प्रीत, प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह और प्रधान विकास यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।