03/11/2026

सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: मोटर पंप चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20261103-WA0014
Spread the love

चोरी किया गया मोटर पंप बरामद, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 03 नवंबर 2026। सारंगढ़ थाना क्षेत्र में खेत से मोटर पंप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोटर पंप भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोईरडीह निवासी अशोक साहू ने 1 नवंबर 2026 को थाना सारंगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मोहनी टिकरा स्थित उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाया गया मोटर पंप 26 अक्टूबर की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 550/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोईरडीह निवासी खेमराज डहरिया और फिरतु सिदार पुराना मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने खेत से मोटर पंप चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम के मुक्तिधाम के पास छिपाकर रखा गया चोरी का मोटर पंप बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. खेमराज डहरिया (23 वर्ष), निवासी बोईरडीह।
  2. फिरतु सिदार (35 वर्ष), निवासी बोईरडीह।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी श्री गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव, सउनि कलीराम कुर्रे, प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर एवं आरक्षक सुरेश अनंत की सराहनीय भूमिका रही।


Spread the love

You may have missed