13/11/2026

CRIME : चंद्रग्रहण पर बिरयानी-मछली पकाने से मचा बवाल, उग्र भीड़ ने घर पर किया हमला, परिवार को पीटा

Untitled
Spread the love

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिंगराज थाना क्षेत्र के नागेश्वर टांगी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंद्रग्रहण के दिन मांसाहारी भोजन करने पर एक परिवार को भारी कीमत चुकानी पड़ी। लगभग 10-15 युवकों की भीड़ ने घर में घुसकर हमला कर दिया, कपड़े फाड़े और बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे अपने घर के अंदर ही खाना बना रहे थे और खा रहे थे, लेकिन उन्हें “हेतुवादी” या “तर्कवादी” कहकर निशाना बनाया गया।

Raipur Ganesh Visarjan : राजधानी में आज निकलेगी गणेश विसर्जन झांकियां, 1800 जवानों की तैनाती; चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी

चिकन बिरयानी, मछली बना रहा था परिवार

परिवार का कहना है कि उन्होंने चंद्रग्रहण को वैज्ञानिक और तार्किक नजरिए से देखा और रोज की तरह चिकन बिरयानी एंव मछली पका रहे थे। लेकिन इस बात से कुछ धार्मिक कट्टरपंथी नाराज हो गए। कट्टरपंथियों का आरोप था कि परिवार “हेतुवादी” या “तर्कवादी” है यानी वे लोग जो धर्म और भगवान में विश्वास नहीं रखते। हमला करने वाले युवकों ने कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाए और परिवार के सदस्यों को मारा।

घर के अंदर घुस गई भीड़, किया हमला

बताया गया कि भीड़ ने जबरन दरवाजा तोड़ा, खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए और घर के अंदर घुसकर हमला किया। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए, पुरुषों को डंडों और लाठियों से पीटा गया। आस-पास के लोग डर से कुछ नहीं कर पाए। इस पूरी घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

Chandra Grahan 2025: 82 मिनट तक ‘ब्लड मून’, लगा सबसे लंबा चंद्र ग्रहण; जानें क्यों था खास?

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद लिंगराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, तब तक परिवार के कई सदस्य घायल हो चुके थे और घर को काफी नुकसान पहुंच चुका था। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

You may have missed