सारंगढ़ बिलाईगढ़ पूरे जिले भर में चला विशेष यातायात जागरूकता अभियान नाबालिक वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, पढ़िए पूरी ख़बर ….

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिला मे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रभावित नियंत्रण लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने की उदेस्य से सारंगढ़ पुलिस बुधवार को जिले भर में विशेष चेकिंग और जनजागरुकता अभियान चलाया गए। और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा IPS के निर्देश पर सभी थाना चौकी पर पुलिस टीम ने एक साथ अभियान चलाकर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चला रहे नाबालिक को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों के आसपास, मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चला रहे नाबालिगों की पहचान कर उन्हें समझाइश दी गई। कई स्थानों पर छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कम उम्र में वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ जानलेवा भी साबित हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और युवाओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।

अभियान के दौरान पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन मालिक एवं अभिभावकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभिभावकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में समय-समय पर ऐसे जागरूकता और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि लोगों में नियमों के पालन की आदत विकसित हो और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। पुलिस ने सभी नागरिकों से सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की है।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















