10/10/2026

जिस दूल्हे की बारात नशे के शक में लौटा दी थी, उसी का थामा हाथ! मुस्कान के फैसले ने सबको चौंकाया…

Spread the love

जांजगीर-चांपा। कुछ दिन पहले आत्मसम्मान और साहस की मिसाल बनकर सुर्खियों में आईं मुस्कान प्रधान…


Spread the love
20260710_150845
Spread the love

जांजगीर-चांपा। कुछ दिन पहले आत्मसम्मान और साहस की मिसाल बनकर सुर्खियों में आईं मुस्कान प्रधान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। जिस दूल्हे को कथित रूप से नशे की हालत में देखकर उन्होंने शादी से इनकार कर बारात वापस लौटा दी थी, अब उसी युवक संत कुमार (संतराम) के साथ उन्होंने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। इस अप्रत्याशित फैसले ने पूरे इलाके में नई बहस छेड़ दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थीं। वहां से निकलने के बाद वह सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंचीं, जहां मनका दाई मंदिर में दोनों ने परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया।


घर नहीं लौटी तो मचा हड़कंप
जब शाम तक मुस्कान घर नहीं पहुंचीं और उनका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और साइबर टीम ने तलाश शुरू की, जिसके बाद पता चला कि वह संत कुमार के घर पर हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से बातचीत की। मुस्कान ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले को स्पष्ट कर दिया।


टूटी शादी के बाद फिर जुड़ गए दिल
पुलिस के सामने दोनों ने बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी उनके बीच लगातार बातचीत होती रही। समय के साथ दोनों ने अपनी गलतफहमियां दूर कीं और साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
संत कुमार ने दावा किया कि वह शराब नहीं पीता। उसके अनुसार, शादी वाले दिन उसकी कोल्ड ड्रिंक में किसी ने नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे लोगों को लगा कि वह नशे में है। उसने बताया कि बाद में उसने मुस्कान को पूरी बात समझाई और माफी भी मांगी, जिसके बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।


हालांकि, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाए जाने के इस दावे की अब तक किसी आधिकारिक जांच या स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।


Spread the love