बिलासपुर के पेट्रोल पंप पर पत्रकार से मार पीट आरक्षक समेत दो पर FIR, कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मी लाइन अटैच पढ़े पूरी ख़बर ….
बिलासपुर। शहर के अंबा पेट्रोल पंप पर बाइक की मामूली टक्कर ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला सीधे पुलिस विभाग तक पहुंच गया। एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटना नया मोड़ ले लिया है।
जानकारी मिलने के अनुसार, पत्रकार शिवा गोरख पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक की हल्की टक्कर को लेकर विवाद शुरू हो गया और, जो कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस आरक्षक अभिषेक बख्श और उसके साथी सतीश ताती ने पत्रकार के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करायने की कोशिश की।
घटना की सबसे अहम कड़ी पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज बना, जिसमें पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक अभिषेक बख्श और सतीश ताती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक अभिषेक बख्श को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद दोषियों पर क्या सख्त कार्रवाई होती है और क्या पत्रकार से कथित मारपीट के मामले में सभी जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।













