Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/07/2026

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: विधाता पटेल ने घोषित की 31 सदस्यीय टीम, इन चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी…

Spread the love



सारंगढ़-बिलाईगढ़। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस संगठन ने ब्लॉक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। ब्लॉक उलखर-कोसीर में पिछड़ा वर्ग विभाग की पहली आधिकारिक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष विधाता पटेल ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिला संगठन की अनुशंसा के बाद 31 पदाधिकारियों और सदस्यों की नई टीम का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संतोष आदित्य, रामायण चन्द्रा, शंकर बरेठ, गोपाल आदित्य और अनिलदास महंत को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजय साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से शशि कुमार चन्द्रा, सम्पतलाल मैत्री, भरथरी प्रजापति, लक्ष्मी प्रसाद चन्द्रा और भागीरथी बरेठ को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, स्थायी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी टीम में शामिल कर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष विधाता पटेल ने कहा कि यह कार्यकारिणी केवल पदों का बंटवारा नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा स्थानीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह नई टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय तथा जनसरोकारों से जुड़ा बनाएगी।


Spread the love