खाचरोद जनपद भवन विवाद: भूमि आवंटन में देरी पर गरमाई सियासत, 19 मई को न्याय यात्रा की चेतावनी…
खाचरोदआवाम की आवाज /खाचरोद /कमलेश पाटीदार
खाचरौद नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन और कांग्रेस आमने-सामने हैं
कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने जनपद भूमि आबंटन में लेट लतीफी में जन आंदोलन का मुद्दा बनाकर एसडीएम नेहा साहू पर लापरवाही का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल का उलंघन किया गया है।
आपको बता दें कि शासन ने जुलाई 2025 में नवीन जनपद भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ 25 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। राशि स्वीकृत होने के लगभग छह माह बाद 2 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा सर्वे क्रमांक 984 पर नवीन जनपद भवन का भूमिपूजन भी कर दिया गया, लेकिन अब तक भूमि की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने से विवाद की स्थिति बनी हुई है।
पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि एसडीएम नेहा साहू की हठधर्मिता के चलते भुमी पूजन करने के बाद भी भुमी आंबटित नहीं होना प्रशासन की गम्भीर लापरवाही है, इसके लिए 19 मई को न्याय यात्रा और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन का आह्वान किया।
खाचरोद क्षेत्र की चींता जाहीर करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा ने कहा कि
जनपद भवन नगर से बाहर निर्माण होगा तो खाचरोद का रोजगार प्रभावित होगा जो नगर की जनता के साथ ग्रामीणजनो को भी आर्थिक नुकसान होगा।
यदी प्रशासन अपनी जींद नहीं छोड़ेगा तो इसे जनांदोलन का रुप दिया जाएगा जींसकी समस्त जवाबदेही प्रशासन की होगी।
फोटो









