पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय, शिकायत हेतु हेल्पलाइन जारी
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण प्रकोष्ठ स्थापित किया है। आम नागरिक 07788-233089 और टोल फ्री नंबर 18002330008 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
🟢
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 अप्रैल 2026। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष नंबर 07788-233089 जारी किया गया है, जहां नागरिक अपनी शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा विभागीय टोल फ्री नंबर 18002330008 भी उपलब्ध है।
सारंगढ़, बरमकेला एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक के लिए बी.एल. खरे (सहायक अभियंता) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ के.आर. सूर्यवंशी (उप अभियंता), अमित कुमार डौन्डे (हैंडपंप तकनीशियन) एवं विवेक अनंत (कंप्यूटर ऑपरेटर) को सहायक के रूप में तैनात किया गया है।
यह प्रकोष्ठ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कार्य करेगा। प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा, जिसमें शिकायतों का विवरण एवं उनके तिथिवार समाधान की जानकारी दर्ज की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जनपद पंचायत मुख्यालयों में भी शिकायत पंजी उपलब्ध रहेगा, जहां नागरिक अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे।









