सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर की सख्ती! बेजा कब्जा हटाओ, लापरवाही पर लगेगा ताला…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ | जिले में प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में हुई समय-सीमा बैठक में ऐसे निर्देश दिए गए हैं, जिनसे साफ है कि अब ढिलाई करने वालों की खैर नहीं।
सबसे बड़ा फैसला – बेजा कब्जा हटेगा तुरंत
कलेक्टर ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही आबादी क्षेत्रों में चल रही ईंट भट्टियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है
महिलाओं के लिए बड़ा आदेश
सभी महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी को लाभ से वंचित न रहना पड़े।
शिकायतों में देरी बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और अन्य माध्यमों से आई शिकायतों का तय समय में निपटारा करना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
गर्मी से राहत के लिए खास इंतजाम
भीषण गर्मी को देखते हुए गांव-शहर के चौक-चौराहों पर पियाऊ (पानी की व्यवस्था) लगाने और पेयजल सप्लाई मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुशासन तिहार पर फोकस, छुट्टी पर ब्रेक
सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। बिना अनुमति छुट्टी लेने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।
हर अधिकारी को बनानी होगी कार्ययोजना
आगामी कामों की स्पष्ट प्लानिंग करने और स्वगणना के जरिए जनगणना कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
किसानों और गरीबों पर खास ध्यान
एग्रीस्टेक में किसानों का पंजीयन पूरा कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित काम जल्द पूरा करने का आदेश
जिनको पहली किस्त मिल चुकी है, उन्हें तुरंत निर्माण शुरू कराने को कहा गया
कलेक्टर का साफ संदेश:
अब हर काम समय पर होगा, लापरवाही पर सीधा एक्शन होगा।









