चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बरभांठा चौक से पकड़ा गया आरोपी…
दिनांक: 24.04.2026
🚨 आरोपी अर्जुन सिदार पूर्व में भी चोरी के मामलों में रहा संलिप्त
🚨 चोरी गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “चोरी के अपराधों पर होगी कड़ी कार्रवाई”
जिले के थाना तमनार क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपानंद राठिया निवासी ग्राम टांगरघाट ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 अप्रैल की शाम वह अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AH 0199) घर के पास खड़ी कर शादी कार्यक्रम में गया था।
अगले दिन सुबह लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला।
रिपोर्ट पर थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 70/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गई बाइक ग्राम चिर्रामुडा के एक युवक के पास देखी गई है।
सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरभांठा चौक में घेराबंदी कर संदेही अर्जुन सिदार (19 वर्ष) निवासी चिर्रामुडा को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश:
“चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस की सतत निगरानी है। आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को









