Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/04/2026

चरित्र शंका बना मौत की वजह: पति ने पत्नी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप …

Spread the love

कोरबा | बुधवार कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव (45) अपनी पत्नी छेक बाई (42) और चार बच्चों के साथ गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में रहता था। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से चरित्र शंका को लेकर तनाव बना हुआ था। बुधवार दोपहर इसी मुद्दे पर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा।
गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों के सामने यह सब हुआ, जिसने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया।
वारदात के बाद आरोपी का व्यवहार और भी चौंकाने वाला रहा। उसके इस कृत्य से गांव के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी का मानसिक संतुलन उस समय कैसा था और विवाद की असल वजह क्या थी।
गांव में डर का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लोग अब भी इस घटना से सदमे में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।


Spread the love