Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/04/2026

रायगढ़ हादसा: ट्रेलर की रफ्तार बनी काल… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर मौत, परिवार घायल

Spread the love

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया (33) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और मासूम बच्चा घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टूंड्री रामपुर निवासी उमा राठिया अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी से सिंघनपुर की ओर जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमा ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रेलर समेत मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को काबू में लेने और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहे। भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग के मुताबिक, फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।


👉 यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है। एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं, और गांव में मातम पसरा हुआ है।


Spread the love