Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/04/2026

सिंघीतराई प्लांट हादसा: 20 की मौत, 16 घायल कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने लिया जायजा, मुआवजा व जांच के आदेश श्रमिकों की जान गई, सरकार का सहारा—मुआवजा, इलाज और रोजगार का भरोसा

Spread the love

रायपुर, 16 अप्रैल 2026।
सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हालचाल जाना।

उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री देवांगन ने अस्पतालों में आईसीयू व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और उपचार की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

🔴 14 अप्रैल को हुआ था बड़ा हादसा
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को सिंघीतराई प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कुल 36 श्रमिक प्रभावित हुए।

👉 इनमें से 20 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है
👉 जबकि 16 घायल हैं, जिनका इलाज जारी है

घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया।

💰 सरकार और कंपनी की बड़ी सहायता घोषणा👉 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा

मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख
घायलों को ₹50 हजार सहायता की घोषणा की

👉 प्रधानमंत्री द्वारा
मृतकों के लिए ₹2 लाख
घायलों के लिए ₹50 हजार स्वीकृत

👉 कंपनी प्रबंधन द्वारा
मृतकों के परिजनों को ₹35 लाख + रोजगार
घायलों को ₹15 लाख सहायता
इलाज और वेतन जारी रखने का आश्वासन

🕵️ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच टीम जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।
मुख्यमंत्री लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

🚑 राहत और बचाव कार्य जारी
एसडीआरएफ की टीम सहित प्रशासनिक अमला लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।


Spread the love