अंबेडकर जयंती पर जशपुर पंचायत भवन में श्रद्धा का संगम, विधाता पटेल ने बाबा साहेब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सारंगढ़, 14 अप्रैल 2026। भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जशपुर पंचायत भवन में श्रद्धा और सम्मान का विशेष आयोजन हुआ, जहां असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के उपाध्यक्ष विधाता पटेल ने बाबा साहेब की छायाप्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सचिव अंजली पटेल, रोजगार सहायक करमहा सिदार, कीर्तन चन्द्रा, एकादसिया राकेश, संजय साहू, अशोक आदित्य, लक्ष्मी प्रसाद माली, साधराम माली तथा सक्रिय महिला मंजू जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधाता पटेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक समता, न्याय और शिक्षा के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन संघर्ष हर उस व्यक्ति के लिए मिसाल है जो समान अधिकार और सम्मानजनक समाज की कल्पना करता है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। समाज में भाईचारा, शिक्षा और समानता स्थापित करने के लिए प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
अंबेडकर जयंती के इस आयोजन ने न केवल बाबा साहेब के विचारों को याद किया, बल्कि उपस्थित लोगों के मन में सामाजिक जागरूकता और एकता का संदेश भी गहराई से स्थापित किया









