ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ में ताड़ी के अवैध विक्रय पर पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर ताड़ी जब्त

🚨 ग्राम सुपा में ढाबा के पास अवैध बिक्री करते आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
🚨 तेलंगाना निवासी आरोपी जेल भेजा गया, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार होगी कार्रवाई
📍 रायगढ़, 14 अप्रैल 2026 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम सुपा में ताड़ी के अवैध कारोबार पर पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुपा स्थित वेलकम ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से ताड़ी बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11 प्लास्टिक जरीकेनों में भरी कुल 265 लीटर ताड़ी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,600 है। जब्त सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत सील किया गया।
👤 आरोपी का विवरण:
सैदुलु करिंगुला, पिता मलैया करिगुला, निवासी ग्राम अकाराम, थाना साली गौरारंग, जिला नलगोंडा (तेलंगाना), हाल मुकाम ग्राम सुपा।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
👮 कार्रवाई में शामिल टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक प्रेम साय भगत, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, बिहारी एक्का तथा आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा एवं दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश:
“नशे के रूप में बेची जा रही ताड़ी पर यह जिले की पहली बड़ी कार्रवाई है। रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत सभी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी। ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा









