ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
🚨 नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया शोषण, लंबे समय से फरार था आरोपी
🚨 ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार, मोबाइल जब्त — कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है, अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है”
📝 घटना का विवरण
रायगढ़, 11 अप्रैल — पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका (15 वर्ष) के पिता द्वारा दिनांक 10.10.2025 को थाना कोतवाली रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी पुत्री 08 अक्टूबर 2025 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताई गई।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 518/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
🔍 विवेचना के दौरान खुलासा
दिनांक 12.10.2025 को पुलिस ने बालिका को उर्दना-कृष्णापुर क्षेत्र से दस्तयाब किया। काउंसलिंग एवं महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लेने पर बालिका ने बताया कि उसकी पहचान उसके दोस्त सूरज के माध्यम से आरोपी दीपक कुमार पासवान (निवासी पतराकला, झारखंड) से हुई थी।
दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। दिनांक 08.10.2025 को आरोपी ने बालिका को तमनार बुलाकर अपने किराये के मकान में रखा और दो दिनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद 11.10.2025 को आरोपी बालिका को कृष्णापुर उर्दना में छोड़कर फरार हो गया।
बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 65(1) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
🚔 गिरफ्तारी की कार्यवाही
आरोपी लगातार फरार होकर गिरफ्तारी से बच रहा था। “ऑपरेशन तलाश” के तहत मुखबिर सूचना पर आरोपी के सुंदरगढ़ (ओडिशा) में छिपे होने की जानकारी मिली।
एसएसपी के निर्देश पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने सुंदरगढ़ में आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया, जहां उसने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👮♂️ टीम का योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक गणेश पैंकरा एवं प्रदीप मिंज की सराहनीय भूमिका रही।
📢 एसएसपी का संदेश
👉🏻 “ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम अन्य राज्यों में लगातार दबिश दे रही है। इस अभियान में लगातार सफलता मिल रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”









