Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/04/2026

खनन विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

खनन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कलेक्ट्रेट परिसर में खनन कार्यालय से एंटीकरप्शन टीम ने बाबू मेहबूब अली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सीज किए गए ट्रैक्टर की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर आरोपी बाबू ने एक किसान से ₹10,000 की रिश्वत की मांगी थी।

    किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। निर्धारित योजना के तहत जैसे ही बाबू मेहबूब अली ने किसान से रिश्वत की रकम ली, एंटीकरप्शन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

    इस पूरे मामले में खनन इंस्पेक्टर मनीष कुमार की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर उनकी संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है। फिलहाल एंटीकरप्शन टीम आरोपी से कोतबाली मे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से खनन विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।


Spread the love