Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/04/2026

फरीदपुर में भीषण रेल हादसा: बरेली–वाराणसी एक्सप्रेस की चपेट में युवक की मौत, 2 घंटे बाद शव भेजा गया पोस्टमार्टम …

Spread the love

🔹11:20 बजे हुआ खौफनाक हादसा, ओवरब्रिज के नीचे टूटी जिंदगी

पितांबरपुर फरीदपुर रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह करीब 11:20 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब बरेली–वाराणसी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पिलर नंबर 288/17 के पास ओवरब्रिज के नीचे हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पोस्टमार्टम के लिए जाते हुए

मृतक मनीष यादव, पशु चिकित्सालय में था तैनात

मृतक की पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है, जो फतेहगंज पूर्वी का निवासी था और पशु चिकित्सालय में पैरावेट के पद पर कार्यरत था। उसकी अचानक मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया।

मौके पर स्थानीय लोग व पुलिसकर्मी

मौके पर मचा कोहराम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां का दृश्य बेहद मार्मिक था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

2 घंटे तक चली कार्रवाई, फिर पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

घटना के बाद बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे तक जांच-पड़ताल व कानूनी प्रक्रिया चलती रही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया गया।

जांच जारी, अधिकारियों का बयान अभी नहीं

फिलहाल पुलिस और रेलवे विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बड़ा सवाल: आखिर कब थमेंगे ऐसे हादसे? रेलवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!


Spread the love