Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/04/2026

फरीदपुर में 4 करोड़ के विकास कार्यों पर भव्य समारोह, जनसमर्थन बना चर्चा का केंद्र…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 54 में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों के पूर्ण होने पर समृद्धि बारात घर (एन.बी. टॉकीज) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई।

     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शामिल हुए, जिन्होंने मंच से विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर किए गए कार्य ही जनता का विश्वास मजबूत करते हैं।

    इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, एमएलसी महाराज सिंह और प्रतिनिधि प्रशांत पटेल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को सराहनीय बताया और इसे जनहित में बड़ा कदम बताया।

     कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य दीपक सेठ और राजा सेठ ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़कों, नालों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराए गए हैं और आगे भी विकास की रफ्तार जारी रहेगी।

     समारोह के दौरान विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें खड़ंजा निर्माण, नाला निर्माण और अन्य जरूरी कार्य शामिल रहे। लोगों ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में काफी सुधार देखने को मिला है।


Spread the love