नवागत थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा का सम्मान, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
बिथरी चैनपुर थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक राजेश बाबू मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अजय पटेल द्वारा पटका और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों की मौजूदगी रही।
राजेश बाबू मिश्रा अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भुता थाने में प्रभारी रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय गुंडों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया था।
उनके कार्यकाल में चोरी, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला। भुता क्षेत्र की जनता आज भी उनके कार्यों को सराहती है और सम्मान की नजर से देखती है।
नए थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बिथरी चैनपुर क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराध करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा और पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।









