ग्राम पंचायत गोड़म में एरिया प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आगाज …
खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सीजन-4 की शुरुआत, विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम
सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत गोड़म में आज एरिया प्रीमियर लीग 2026 (सीजन-4) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिनाथ खूंटे (प्रदेश महामंत्री, भाजपा अजा मोर्चा) उपस्थित रहे। वहीं विशेष मार्गदर्शन वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रताप सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹61,000 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹41,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।










