Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/03/2026

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला  पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दिनांक: 26.03.2026

किराया मांगने पर भड़का आरोपी — प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला

आरोपी बंशीधर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मामले में आरोपी पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई

घटना पूंजीपथरा रंजीत कॉलोनी की — प्लांट कर्मियों के बीच हुआ विवाद

थाना प्रभारी पूंजीपथरा एवं टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पकड़ा गया

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश  कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी”

रायगढ़, 26 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मकान किराया विवाद के चलते हुए प्राणघातक हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 23.03.2026 को प्लांटकर्मियों के बीच मकान किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान ने प्लांटकर्मी चन्द्रभान प्रसाद पर लकड़ी के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसे सिर, माथा, गाल, हाथ एवं पसली में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल चन्द्रभान प्रसाद (30 वर्ष) निवासी ग्राम रामपुर गरडी थाना गोला जिला गोरखपुर (उ.प्र.), हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा का कथन लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह बीए पावर प्लांट पूंजीपथरा में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत है तथा कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर मकान मालिक की ओर से किराया वसूली का कार्य भी देखता है। पीड़ित के अनुसार आरोपी बंशीधर चौहान, जो उसी कालोनी के कमरे में रहता है, कई दिनों से किराया नहीं दे रहा था। दिनांक 23 मार्च को किराया मांगने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे लकड़ी के डंडे से लगातार सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 24.03.2026 को थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी बंशीधर चौहान पिता विप्ता राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी कोटिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर, हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा* को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव एवं उनकी टीम द्वारा की गई, जिनकी सराहनीय भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश“आपसी विवाद को हिंसा का रूप देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”


Spread the love