Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/05/2026

महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू को सरिया स्थित घर से दबिश देकर पकड़ा गया
 पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया
 भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज
 घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश  महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई
 रायगढ़, 25 मार्च 2026
महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मार्च 2026 को एक 29 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू (निवासी सरिया) से हुई थी।


बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। भयवश युवती ने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी।


इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।


लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और 05 मार्च 2026 को सरिया में मिलने के बाद शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।


मामले में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 351(3), 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू (उम्र 34 वर्ष), पिता धनराज साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 8, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को उसके घर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।


आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पोको मोबाइल फोन जब्त कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (महिला थाना) उप निरीक्षक कुसुमु कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश —
“महिलाओं एवं बालकों से संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”


Spread the love