इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज का मामला, बरेली के युवक पर आरोप…
संवाददाता फरीदपुर।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार “tafseer_i_m_ur_heart” नाम के यूजर ने कमेंट बॉक्स में बेहद आपत्तिजनक और बहन के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे माहौल गर्मा गया
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बरेली के सैलानी क्षेत्र का रहने वाला है और नकटिया स्थित आरटीओ ऑफिस के आसपास बैठता है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस तरह की गालियों से न सिर्फ उनकी भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि सोशल मीडिया पर खुलेआम अश्लीलता फैल रही है।
विवाद तब और बढ़ गया जब दोनों पक्षों के बीच कमेंट में ही तीखी बहस शुरू हो गई और एक-दूसरे को खुली चुनौती दी जाने लगी। इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर माहौल खराब कर रहे हैं।
सवाल उठता है
क्या सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्रता पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, या ऐसे ही लोग खुलेआम माहौल बिगाड़ते रहेंगे?









