Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/05/2026

नाले में फिर गोवंश के अवशेष, दूसरे दिन भी बरेली में बवाल…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर में लगातार दूसरे दिन नाले में गोवंश के अवशेष मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को भी नाले से बड़ी मात्रा में अवशेष निकाले गए, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

20 से ज्यादा बोरों में मिले अवशेष, इलाके में बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि नाले से 20 से ज्यादा बोरों में गोवंश के अवशेष बरामद हुए हैं। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से गोकशी का संगठित खेल चल रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ईद के दिन भी मिले थे अवशेष, अब फिर हुआ खुलासा

एक दिन पहले भी इसी नाले में अवशेष मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। उस दौरान हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। अब अगले ही दिन फिर से वही घटना दोहराने से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है।

बजरंग दल का अल्टीमेटम: कार्रवाई नहीं तो हाईवे जाम

मौके पर पहुंचे बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हाईवे जाम किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे मामले को माहौल खराब करने की साजिश बताया है।

NSA और बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज

हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए NSA लगाया जाए और उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए। उनका कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र समय में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love