Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

बरेली: नवरात्रि के बीच इज्जतनगर में गौकशी की सूचना से बवाल, सीओ-एसएचओ समेत भारी पुलिस बल तैनात…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव में कथित गौकशी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। नाले में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

     यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पूरे देश में चैत्र नवरात्रि मनाई जा रही है। नवरात्रि हिंदू धर्म में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व माना जाता है, जिसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ लोग सात्विकता और नियमों का पालन करते हैं। ऐसे पावन समय में गौकशी की खबर से लोगों की धार्मिक भावनाएं और अधिक आहत हुई हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए सीओ और एसएचओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

    मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी ट्वीट कर प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Spread the love