Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

मां की गोद से नौ माह का मासूम गायब, फरीदपुर में सनसनी…

Spread the love

  • अज्ञात महिला पर अपहरण का मुकदमा, पुलिस तलाश में जुटी

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फरीदपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नौ माह का मासूम अपनी मां की गोद से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस यात्रा में हुई मुलाकात बनी साजिश की शुरुआत

जनपद हरदोई निवासी सुनभला कुमारी 17 मार्च को अपने नौ माह के बेटे अरुण के साथ बहन के घर जाने के लिए निकली थीं। यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई, जिसने आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए बस का किराया देने में मदद की और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया।

दो दिन में जीता भरोसा, फिर रची वारदात

महिला ने दो दिनों तक सुनभला का भरोसा कायम रखा। 19 मार्च को फरीदपुर में एक दुकान पर रुकने के दौरान उसने मोबाइल दिखाने का बहाना बनाया और बैंक जाने की बात कहकर मासूम अरुण को अपने साथ ले गई।

इंतजार करती रह गई मां, नहीं लौटी आरोपी महिला

सुनभला दुकान पर घंटों इंतजार करती रहीं, लेकिन महिला वापस नहीं आई। जब उन्हें सच्चाई का एहसास हुआ तो तुरंत फरीदपुर थाने पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर दी।

मासूम बच्चों को निशाना बना रहे गिरोह का शक

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के पीछे संगठित गिरोह हो सकता है, जो मासूम बच्चों को निशाना बनाते हैं।

पुलिस की कई टीमें सक्रिय, जल्द खुलासे का दावा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध महिला की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया जाएगा।


Spread the love