Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

पेपर देने निकली छात्रा प्रेमी संग फरार, मां ने दर्ज कराया मुकदमा…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

नगर के एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा पेपर देने के लिए घर से निकली, लेकिन रास्ते में ही वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। निर्धारित समय तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।

     मां ने विद्यालय में जानकारी की तो पता चला कि छात्रा पेपर देने पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की। जांच में सामने आया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

        पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया कि 17 मार्च को सुबह 8:45 बजे छात्रा स्कूल फीस लेकर पेपर देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

    परिजनों के अनुसार, पास के मोहल्ले में रहने वाले युवक अर्जुन राठौर ने उसे शादी का लालच देकर अपने साथ ले गया। जब मां युवक के घर पहुंची तो परिजनों ने पहले बेटी को वापस बुलाने का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बाद भी छात्रा घर नहीं लौटी।

     बाद में युवक के परिवार ने भी छात्रा को वापस भेजने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी


Spread the love