Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई…

Spread the love


रायगढ़, 21 मार्च जिले में महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती बरतते हुए रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला थाना पुलिस द्वारा त्वरित रूप से की गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवती ने 20 मार्च 2026 को महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाए।


पीड़िता के अनुसार, 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पीड़िता का बयान दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love