Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़
🚨 मुख्य बिंदु:

Spread the love


आरोपी मार्शल संगा (झारखंड निवासी) गिरफ्तार
दो अन्य आरोपी इमानवेल भेंगरा एवं सीप्रियन भेंगरा फरार
थाना तमनार में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज
कुल जप्ती:
60,326 अफीम पौधे (वजन 2,877 किग्रा)
तैयार अफीम 3.02 किग्रा
कुल कीमत: ₹2,05,10,000


🚨 घटना विवरण:
रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत ग्राम आमाघाट में पुलिस को मुखबिर से अवैध अफीम खेती की सूचना मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ANTF एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान खेत में लगे अफीम के दो बड़े प्लॉट मिले। मौके से आरोपी मार्शल संगा को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
एफएसएल जांच में फसल अफीम की पुष्टि हुई। आरोपी के बताए अनुसार उसके निवास से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम भी बरामद की गई।
🚨 कानूनी कार्रवाई:
मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(B), 18 NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
🚨 एसएसपी का संदेश:
👉 “ऑपरेशन आघात के तहत जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।”


Spread the love