Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/03/2026

गैस सिलेंडर विवाद में सभासद से मारपीट, हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

मोहल्ला परा, वार्ड संख्या 6 के सभासद राजकुमार पुत्र चिम्मन लाल के साथ गैस सिलेंडर को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

     तहरीर के अनुसार, मोहल्ले की एक महिला गैस सिलेंडर लेने के लिए सभासद के पास आई थी। इसी दौरान महिला के परिजनों व अन्य लोगों ने मिलकर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि राजबहादुर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभासद से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

      पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उन पर गैस सिलेंडर देने का दबाव बनाया और मना करने पर हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।

    पीड़ित सभासद का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

    इस संबंध में थाना फरीदपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love