Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/03/2026

फरीदपुर में फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर।

थाना फरीदपुर पुलिस ने फायरिंग और धमकी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक नाजायज 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

फायरिंग कर दी थी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

घटना 17 मार्च 2026 की है, जब मोहल्ला लाइनपार सिसैया रोड निवासी मोहित यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मोरपाल ने फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना फरीदपुर में मुकदमा संख्या 183/26 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

घेराबंदी कर पुलिया के पास दबोचा गया आरोपी

18 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने बीसलपुर रोड अंडर बाईपास के पास पुलिया के नजदीक घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में चली गोली, पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने फायरिंग कर दी। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए घटना को आवेश में किया गया कृत्य बताया।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, आपराधिक इतिहास लंबा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं। फरीदपुर थाने में उसका आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध रही हैं।

पुलिस की सख्ती से टली बड़ी वारदात

समय रहते पुलिस की सक्रियता से आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़ी वारदात की आशंका टल गई। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।


Spread the love