नव संवत्सर 2083 पर संघ का भव्य आयोजन, सनातन संस्कृति का संदेश गूंजा…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
पवित्र नव संवत्सर संवत् 2083 के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नव संवत्सर नई ऊर्जा, नए संकल्प और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर राजेश गुप्ता, महेश चौधरी, अनमोल शर्मा, ब्रह्मेंद्र मिश्रा, कपिल शर्मा, सुचिंद्र आर्य, बृजेश चौधरी, नितिन वर्मा, जगतपाल सिंह, सुरेश शर्मा, हिमांशु शर्मा एवं रघु प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं और समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “जय श्री राम” के जयघोष के साथ हुआ।









