Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/03/2026

ऑपरेशन प्रहार: 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रैप जब्त

Spread the love

रायगढ़ | 18 मार्च 2026
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप कबाड़ जब्त किया है।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजेश यादव (निवासी पटना, बिहार) बताया।
पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे सामग्री के चोरी का होने का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित स्क्रैप कबाड़ जब्त कर लिया।
💰 जब्त सामग्री:
22.75 टन स्क्रैप कबाड़ (कीमत लगभग ₹9 लाख)
12 चक्का ट्रक (कीमत लगभग ₹9 लाख)
➡️ कुल मशरूका: ₹18 लाख
मामले में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
👮‍♂️ इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“अवैध कबाड़ और चोरी के माल के परिवहन में संलिप्त लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”


Spread the love