ऑपरेशन आघात: लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा जब्त
रायगढ़ | 18 मार्च 2026
रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना लैलूंगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से गांजा लेकर ग्राम पाकरगांव की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने अटल चौक, पाकरगांव में घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोका। वाहन चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे प्लास्टिक पन्नी से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा उड़ीसा के लेफरीपारा से लाकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
💰 जब्त सामग्री:
गांजा: 5 किलो 100 ग्राम (कीमत लगभग ₹2.5 लाख)
टी.वी.एस स्कूटी: ₹50 हजार
➡️ कुल मशरूका: ₹3 लाख
मामले में थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है।
👮♂️ इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई देव प्रसाद चौहान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”









