Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/03/2026

10वीं-12वीं बोर्ड कॉपियों की जांच शुरू, पारदर्शिता पर विशेष जोर

Spread the love

रायगढ़, 17 मार्च 2026
जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की विधिवत शुरुआत हो गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव के मार्गदर्शन में यह कार्य सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ किया गया।
इस वर्ष मूल्यांकन के लिए जिले में दो प्रमुख केंद्र निर्धारित किए गए हैं
पीएम श्री नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रायगढ़
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़
दोनों केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा नियुक्त व्याख्याता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ मूल्यांकन कार्य में जुट गए हैं

नया मूल्यांकन केंद्र बना पीएम श्री नटवर स्कूल
बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि पूर्व में जूटमिल स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष उसकी जगह पीएम श्री नटवर स्कूल को नया केंद्र बनाया गया है। इससे व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है और कार्य संचालन अधिक सुचारू हुआ है।

निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश
मूल्यांकन शुरू होने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। उन्होंने सभी हेड वैल्यूअर, डिप्टी हेड वैल्यूअर और वैल्यूअर को निर्देशित किया कि—
✔ प्रत्येक कॉपी का मूल्यांकन निष्पक्षता और पारदर्शिता से करें
✔ विद्यार्थियों के परिश्रम का सही आकलन सुनिश्चित करें
✔ किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा
🔹 मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध
मूल्यांकन केंद्रों में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त व्यवस्था की गई है
📵 मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित
📥 प्रवेश से पहले मोबाइल और बैग काउंटर में जमा अनिवार्य
ऑब्जर्वर की नियुक्ति
मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए—
शासकीय कन्या स्कूल में प्राचार्य नरेंद्र चौधरी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया
पीएम श्री नटवर स्कूल के लिए भुवनेश्वर पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई
👉 प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय-सीमा में मूल्यांकन कार्य पूरा कर विद्यार्थियों को निष्पक्ष, विश्वसनीय और न्यायसंगत परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जाए।


Spread the love