घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ – महिला थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी आशीष बघेल उर्फ संजू बघेल (24 वर्ष), निवासी इंदिरानगर पूछापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4), 200, 115(2), 76, 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। फरार आरोपी को पुलिस ने 15 मार्च को दबिश देकर गिरफ्तार किया।
👮♂️ पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं और मोहल्ले में उसके झगड़ालू स्वभाव की शिकायत मिलती रही है।
🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।









