Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/03/2026

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त  4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


भूपदेवपुर, पुसौर और तमनार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिया सख्त संदेश

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत भूपदेवपुर, पुसौर और तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सबसे बड़ी कार्रवाई थाना भूपदेवपुर पुलिस ने की, जहां ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कर 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
इस मामले में पुलिस ने शनिराम महंत (43 वर्ष) और ललिता डनसेना (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वहीं थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम कठानी मेन रोड के पास कार्रवाई करते हुए बरगद छाप महुआ शराब के 28 पाउच जब्त किए। इस मामले में बनबस गुप्ता (61 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह तमनार पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम जरेकेला में कार्रवाई कर 9 लीटर महुआ शराब के साथ मोहित भारद्वाज (35 वर्ष) को पकड़ा।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love