Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/03/2026

ऑपरेशन तलाश” में तमनार पुलिस की कार्रवाई, टांगी से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

Spread the love


रायगढ़, 14 मार्च 2026। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल राठिया उर्फ परसनाथ (50 वर्ष) निवासी ग्राम आमगांव, थाना तमनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमगांव निवासी गोवर्धन सेठ ने 24 फरवरी 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी की शाम वह अपने बाड़ी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में भीम सिंह चौहान के घर के पास बाबूलाल राठिया गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर आरोपी ने प्रार्थी से भी विवाद करते हुए अपने घर से टांगी लाकर उसकी पीठ और पसली पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।


मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद संबंधित धारा जोड़ी गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश: जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, गंभीर अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love