Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/03/2026

बीमार गौ माता की मौत के बाद हिंदू रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

ब्लॉक बिथरी चैनपुर के थाना भुता क्षेत्र स्थित ग्राम सरकड़ा के पास रोड किनारे एक बीमार गौ माता पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गौ माता के उपचार की व्यवस्था कराई थी और उसके लिए चारा व पानी का भी प्रबंध किया गया था।

बीमारी के चलते गौ माता की हुई मौत

बताया गया कि उपचार और देखभाल के बावजूद गौ माता की हालत में सुधार नहीं हो सका और बीमारी के चलते शुक्रवार को उसका देहांत हो गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता भूपेंद्र कुर्मी ने इसकी सूचना संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पटेल को दी। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष अजय पटेल और जिला उपाध्यक्ष स्नेह कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी 112 पुलिस सेवा को एक्स (X) के माध्यम से दी गई। इसके बाद प्रशासनिक सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा गहरा गड्ढा खुदवाया गया और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गौ माता का अंतिम संस्कार किया गया।

मौके पर मौजूद रहे कार्यकर्ता

इस दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे, जिनमें नरसिंह कुर्मी, शिवम गंगवार, प्रेमपाल, विकास गंगवार और आकाश गंगवार शामिल रहे।


Spread the love