Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/03/2026

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस…

Spread the love

रायगढ़, 13 मार्च 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में सीईओ जिला पंचायत के निर्देश पर जनपद पंचायत लैलूंगा के दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चिराईखार के पंचायत सचिव श्याम लाल सिदार तथा ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा के पंचायत सचिव अशोक कुमार पटेल को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा में कुल 131 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 128 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक केवल 02 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं, जबकि 38 आवास प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं और 82 आवासों का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है।
इसी तरह ग्राम पंचायत चिराईखार में 113 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 107 हितग्राहियों को पहली किश्त मिल चुकी है। इसके बावजूद एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ, 16 आवास प्लिंथ लेवल तक हैं और 87 आवासों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
अधिकारियों द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर दोनों सचिवों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
इस संबंध में पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के उपनियम (1), (2) और (3) के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिवस के भीतर लिखित एवं सप्रमाण स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love