Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/03/2026

पचधारी डेम में नहाने गया युवक डूबा, घंटों की तलाश के बाद मिला शव; दोस्तों के सामने हुआ हादसा पढ़ें पूरी ख़बर…

Spread the love


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गर्मी से राहत पाने के लिए दोस्तों के साथ डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। देखते ही देखते वह दोस्तों की आंखों के सामने लापता हो गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद गोताखोरों की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के जगतपुर डीकोट गली, कार्मेल स्कूल के सामने रहने वाला शाश्वत गुरू (21) पिता अरुण गुरू गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्तों इरफान, फरहान और आदि दुबे के साथ गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डेम घूमने और नहाने गया था। चारों युवक पानी में उतरे ही थे कि अचानक शाश्वत गहरे हिस्से की ओर चला गया।
बताया जा रहा है कि कुछ ही पल में शाश्वत का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। अचानक हुई इस घटना से साथी युवक घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों तथा परिजनों को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और डेम में खोजबीन शुरू की गई। करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पचधारी डेम में चार युवक नहाने गए थे, जिनमें से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।


Spread the love

Read More News